बैंक ऑफ इंडिया ने किया हिन्दी माह 2025 का आयोजन* __हिन्दी माह के दौरान आयोजित विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

7 / 100 SEO Score

लखनऊ। बैंक ऑफ इंडिया, आंचलिक कार्यालय, लखनऊ में हिन्दी माह 2025 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हिन्दी माह के समापन पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आंचलिक प्रबन्धक श्री नरेन्द्र कुमार दास ने की। इस अवसर पर लखनऊ के हिन्दी हास्य एवं व्यंग्य कवि एवं भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व उप प्रबन्धक श्री राकेश बाजपेयी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री रजनीश कर्नाटक जी द्वारा हिन्दी दिवस पर दिये गए संदेश का वाचन किया गया एवं स्टाफ सदस्यों को राजभाषा संकल्प दिलाया गया।
श्री नरेन्द्र कुमार दास ने उपस्थित स्टाफ सदस्यों को संबोधित किया। राजभाषा हिन्दी के महत्व पर चर्चा की एवं लखनऊ अंचल द्वारा हिन्दी के विकास एवं प्रचार प्रसार हेतु अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। आंचलिक कार्यालय लखनऊ द्वारा अन्य बैंक द्वारा हिन्दी के सभी कार्यक्रमों में सहभागिता की जाती है और आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 के दौरान राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु लखनऊ अंचल को नराकास (बैंक) लखनऊ एवं बैंक के प्रधान कार्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया है।
श्री श्रीचंद, उप महाप्रबंधक ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सबको हिन्दी के विकास के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए। जब हम अपनी भाषा में कार्य करेंगे तब ही हम चीन, जापान रूस जैसे अन्य विकसित देशों की तरह प्रगति कर सकेंगे। हिन्दी एक सरल,रूचिकर और सक्षम भाषा है। आज हिन्दी को राजभाषा बने हुए 75 वर्ष हो चुके हैं लेकिन अभी भी लेखन में हिन्दी का प्रयोग बढ़ाने के लिए हमें प्रोत्साहन करने की आवश्यकता हो रही है, यह चिंता का विषय है।
मुख्य अतिथि श्री राकेश बाजपेयी जी ने कहा कि हिन्दी एक समावेशी भाषा है एवं अन्य भाषाओं को आत्मसात करने की क्षमता रखती है। विभिन्न भाषाओं के शब्द हिन्दी भाषा में इस तरह से मिल जुल गए हैं कि उनमें विभेद करना बहुत मुश्किल है। उन्होंने अपनी कविताओं की प्रस्तुति से कार्यक्रम को रोचक बना दिया। श्री सत्यपाल सिंह, सहायक महाप्रबंधक ने भी अपनी कवितायें प्रस्तुत की।
हिन्दी माह के अंतर्गत हिन्दी पत्रलेखन, हिन्दी कहानी लेखन, हिन्दी गीत गायन, ई मेल और निबंध आदि प्रतियोगिताएं की गई जिसमें स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को आंचलिक प्रबन्धक, मुख्य अतिथि, श्री श्रीचंद, उप महाप्रबंधक, श्री सत्यापल सिंह, सहायक महाप्रबंधक एवं उप आंचलिक प्रबन्धक श्री मोहम्मद अनवर जमाल ने पुरस्कृत किया।
श्री मोहम्मद अनवर जमाल, उप आंचलिक प्रबन्धक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अधिकारी बृजनन्द विश्वकर्मा एवं स्मिता पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर एफ़जीएमओ लखनऊ तथा लखनऊ अंचल के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित थे।
इसके अतिरिक्त लखनऊ अंचल की सभी शाखाओं में भी हिन्दी माह मनाया गया। इंदौराबाग शाखा द्वारा वित्तीय साक्षरता के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, इंदौराबाग के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। शाखाओं में ग्राहक संगोष्ठी की गई और डिजिटल बैंकिंग के साथ बैंक के अन्य प्रोडक्ट की जानकारी भी दी गई।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!