5 राज्यों से पहुंचे समर्थक, बोले- बहनजी को सीएम बनाने आए हैं
बसपा सुप्रीमो मायावती 9 साल बाद लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन करने जा रही हैं। 5 लाख की भीड़ जुटने का अनुमान है। बिहार, पंजाब, हरियाणा समेत 5 राज्यों से समर्थक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा- चंद्रशेखर कौन हैं? वह वह बहुजन हितैषी नहीं हैं। हम बहनजी को सीएम बनाने आए हैं।
कांशीराम स्मारक में होने वाले कार्यक्रम में मायावती थोड़ी देर में पहुंचेंगी। वहां दो मंच तैयार कराए गए हैं। एक पर खुद मायावती और उनकी सोशल इंजीनियरिंग के सभी सात चेहरे मौजूद रहेंगे। दूसरे मंच पर प्रदेश के मंडल कोआर्डिनेटर्स को जगह मिलेगी।
लखनऊ में ही बसपा की आखिरी बड़ी रैली 9 अक्टूबर 2016 को हुई थी। इसमें एक लाख की भीड़ कांशीराम स्मारक स्थल पर उमड़ी थी। तब भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत हो गई थी।
बसपा का शक्ति प्रदर्शन 2027 विधानसभा का आगाज माना जा रहा है। राजनीतिक जानकार कहते हैं- अर्श से फर्श का सफर तय करने वाली बसपा को इस कार्यक्रम से बड़ी संजीवनी मिल सकती है।
बसपा 2012 में यूपी की सत्ता से बाहर हुई। इसके बाद पार्टी का ग्राफ लगातार गिरता गया। 2022 के चुनाव में सिर्फ एक विधानसभा सीट लोकसभा चुनाव लाइव अपडेट्स पढ़ें में बसपा का खात।