ऊर्जा मंत्री के आदेशों को नजरअंदाज कर रहे ऊर्जा निगम के एमडी — दीपावली से पहले संविदा कर्मियों की उम्मीदें अधर में!

6 / 100 SEO Score

लखनऊ।
ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा द्वारा 21 सितंबर 2024 को जारी आदेश में कहा गया था कि वर्ष 2023 की हड़ताल अवधि में हटाए गए संविदा कर्मचारियों को तत्काल सेवा में पुनः लिया जाए।
मंत्री का यह आदेश UPPCL के चेयरमैन को भेजा गया, जिन्होंने आगे इसे पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल ,केस्को और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों (एमडी) को अनुपालन हेतु अग्रेषित किया।
चेयरमैन स्तर से आदेश जारी होने के बाद भी अब तक निगम के एमडी द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
संविदा कर्मियों का कहना है कि जब आदेश ऊर्जा मंत्री से लेकर चेयरमैन तक पहुंच चुका है, तब भी उसका पालन न होना विभागीय लापरवाही का उदाहरण है।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि आदेशों का अनुपालन दीपावली से पहले नहीं हुआ, तो संविदा कर्मियों की दीपावली अंधेरे में डूब सकती है।
वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों ने उम्मीद जताई है कि मंत्री श्री ए.के. शर्मा का यह संवेदनशील और कर्मचारी हितैषी कदम यदि समय पर लागू हुआ, तो हजारों परिवारों के घरों में फिर से खुशियों की रोशनी लौट आएगी।

अभी दीपावली में कुछ दिन बाकी हैं —
कर्मचारियों को भरोसा है कि इस बार “ऊर्जा विभाग” अपने नाम की तरह सच में ऊर्जा और उजाला लेकर आएगा। 🌟

Share

Leave a Reply