Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
अतरौलिया को मिली सौगात, अहरौला-कप्तानगंज और सिकन्दपुर-नरियांव मार्ग का जल्द शुरू होगा निर्माण - Saty Savera

अतरौलिया को मिली सौगात, अहरौला-कप्तानगंज और सिकन्दपुर-नरियांव मार्ग का जल्द शुरू होगा निर्माण

6 / 100

आज़मगढ़ जिले के अतरौलिया विधानसभा को सीएम योगी ने बड़ी सौगात दी है। कई वर्षों से क्षतिग्रस्त अहरौला-कप्तानगंज मार्ग व सिकंदरपुर-नरियांव मार्ग को बनवाने की घोषणा सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल पर की है। इस मामले की जानकारी देते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता व ओम प्रकाश राजभर के छोटे बेटे सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने बताया कि हम लोग काफी दिनों से इस सड़क के लिए प्रयासरत थे। जिसके फलस्वरुप मुख्यमंत्री जी द्वारा इस मार्ग के निर्माण करने की घोषणा की गई है। इसको लेकर हम लोग बेहद ही खुश हैं। हम हमेशा अतरौलिया की जनता के सुख-दुख मे खड़े रहेंगे। आने वाले समय में और भी विकास की परियोजनाएं अतरौलिया विधानसभा को हम लोग प्रदान करेंगे। हमारी सरकार पूरे प्रदेश को विकसित करने के लिए कटिबद्ध है। बता दें कि पिछले लगभग दस वर्षों से अहरौला-कप्तानगंज मार्ग पूरी तरह से जर्जर था। जिसको लेकर तमाम राजनीतिक दल अपनी अपनी राजनीति चमकाने में जुटे थे। समाजसेवी लक्ष्मी चौबे इस मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर कई बार धरने पर बैठे थे और कई बार आमरण अनशन पर भी बैठे थे। यही नहीं समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ. संग्राम यादव के नेतृत्व में एक वर्ष पहले पदयात्रा भी निकाली गई थी। हाल ही में उनके द्वारा एक दिवसीय धरना भी दिया गया था। समाजवादी पार्टी के विधायक डॉक्टर संग्राम यादव द्वारा सरकार को यह चेतावनी दी गई थी कि एक दो महीने के अंदर सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो आमरण अनशन पर बैठेंगे। वानर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव रमेश दूबे द्वारा भी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को इस संबंध में एक पत्र सौंपा गया था। सुभासपा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी इस सड़क के लिए लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने इस संबंध में कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी और यह बयान भी दिया था कि जल्द ही अहरौला-कप्तानगंज मार्ग का निर्माण शुरू होगा। इन सब प्रयासों के फलस्वरुप सीएम योगी आदित्यनाथ ने मार्ग के बनवाने का ऐलान कर दिया है। सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने बताया कि जल्द ही इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अरुण राजभर ने समाजवादी पार्टी के विधायक डॉक्टर संग्राम यादव पर तंज करते हुए कहा कि इसी सड़क के नाम पर उन्होंने कई बार जनता को बरगलाया। सिर्फ सड़क के नाम पर फोटो खिंचवाई किया गया,जनता को बहला फुसला घड़ियाली आँसू बहा करके उनसे उनका वोट ले लिया लेकिन उनकी मांग को पूरा नहीं किया। आने वाले समय में जनता इसका हिसाब करेगी। सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने यह भी कहा कि रोड का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और ओमप्रकाश राजभर जी को जाता है। सपा विधायक संग्राम यादव का प्रयास रहा की रोड न बन पाए केवल राजनीति और फोटोबाजी बना कर रखे थे। 2012 से 2017 सपा की सरकार थी तब भी सड़क नहीं बनवा सके। अब जब ओम प्रकाश राजभर जी ने प्रयास कर सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृत करा दिया तो वह लोग झूठा श्रेय ले रहे हैं।

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481