अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल योगी सरकार इस दिवाली 1.75 करोड़ महिलाओं को एक खास तोहफा दे रही है और वो है फ्री एलपीजी गैस सिलेंडर का तोहफा. उत्तर प्रदेश की महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत दिवाली पर ये सुविधा दी जा रही है.लेकिन फ्री सिलेंडर सभी महिलाओं को नहीं प्राप्त होगा. आइये आपको बताते हैं कि यूपी की योगी सरकार किस योजना के तहत फ्री गैस सिलेंडर दे रही है और इसको पाने के लिए आपको क्या करना होगा.
यह योजना केवल उन महिलाओं के लिए है जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) की पात्र लाभार्थी हैं. उत्तर प्रदेश सरकार त्योहारों के दौरान उज्ज्वला उपभोक्ताओं को मुफ्त सिलेंडर देती है. इसके लिए महिलाओं को पहले किसी एजेंसी से सिलेंडर खरीदना होगा और फिर बाद में सरकार सब्सिडी की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर देती है. इसका मतलब ये है कि सिलेंडर, सरकारी रेम्बर्समेंट के जरिए मुफ्त दिया जाता है.
एलपीजी सिलेंडर पर आपको 200 रुपये की सब्सिडी मिली या नहीं, चेक करने
ई-केवाईसी होने जरूरी:
मुफ्त सिलेंडर का लाभ पाने के लिए महिलाओं को पहले अपना ई-केवाईसी पूरा करना होगा. ऐसा करने के लिए, आधिकारिक उज्ज्वला योजना वेबसाइट पर जाएं और ई-केवाईसी टैब पर क्लिक करें.
अपनी गैस कंपनी (जैसे इंडेन, एचपी, या भारत गैस) चुनें और निर्देशों का पालन करें. अगर आप चाहें, तो अपना ई-केवाईसी पूरा करने के लिए नजदीकी गैस एजेंसी भी जा सकते हैं. अगर ई-केवाईसी नहीं है, तो भुगतान में देरी हो सकती है, इसलिए इसे तुरंत पूरा करना जरूरी है.
दिवाली पर फ्री मिल रहे थे गैस सिलेंडर, क्या आपने उठाया फायदा ? जानें यहां |
कैसे उठाएं पीएम उज्जवला योजना का लाभ
जिन महिलाओं ने अभी तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में नामांकन नहीं कराया है, उन्हें पहले आवेदन करना होगा. इस योजना के तहत, योग्य महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन, चूल्हा, रेगुलेटर, पाइप और पहला भरा हुआ सिलेंडर मिलता है. इसके अलावा, प्रति वर्ष अधिकतम नौ सिलेंडरों पर 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी दी जाती है. 5 किलो के छोटे सिलेंडर पर सब्सिडी वजन के हिसाब से तय होती है.बता दें कि इस योजना का लाभ केवल 18 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं ही उठा सकती हैं और इसके लिए आवेदन कर सकती हैं.