Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
बिहार विधानसभा चुनाव में तेजप्रताप यादव महुआ सीट से लड़ेगे चुनाव - Saty Savera

बिहार विधानसभा चुनाव में तेजप्रताप यादव महुआ सीट से लड़ेगे चुनाव

8 / 100

तेजप्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। तेजप्रताप यादव महुआ सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने महनार, हिसुआ, शाहपुर और पटना साहिब समेत कई महत्वपूर्ण सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। RJD से निष्कासित होने के बाद तेजप्रताप यादव ने यह नई पार्टी बनाई है और वह अपने दम पर चुनाव लड़कर RJD को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

*बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज ने 65 प्रत्याशियों की दूसरी सूची की जारी*
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 65 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिससे चुनावी माहौल गरम हो गया है। पार्टी ने अति पिछड़ा समाज को 70 टिकट देने की घोषणा की है। इस कदम से बिहार की राजनीतिक स्थिति में हलचल मच गई है और आगामी चुनाव में गठबंधन और रणनीतियों पर नई बहस शुरू हो गई है।

*दीपावली और छठ पूजा पर बस सेवाओं को लेकर परिवहन निगम ने तैयारियां की शुरू*
दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम ने दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज समेत कुल 14 प्रमुख मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि जिस मार्ग पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, वहां अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। इसके तहत सभी रूटों पर रोडवेज बसों के संचालन की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है, ताकि त्योहारों के दौरान यात्रियों को सहज और सुरक्षित सफर सुनिश्चित किया जा सके।

*मुख्यमंत्री ने इन्वेस्ट यूपी के पुनर्गठन को दी स्वीकृति, निवेश और रोजगार में बढ़ोतरी का लक्ष्य*
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इन्वेस्ट यूपी के पुनर्गठन को स्वीकृति प्रदान की है। इस पुनर्गठन का उद्देश्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देना और निवेशकों को बेहतर मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करना है। नए ढांचे के अंतर्गत विभिन्न शहरों में सैटेलाइट ऑफिस स्थापित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय निवेशकों को सुविधाजनक सेवा मिल सके। इससे न केवल निवेश के अवसर बढ़ेंगे बल्कि प्रदेश में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होने की भी संभावना है।

*75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने से किया जाए वंचित: राज्यपाल*
राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि बहुत कठिन हृदय से एक निर्णय लिया गया है। 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने से वंचित किया जाएगा। यह घोषणा उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए की। समारोह के दौरान कुलाधिपति ने 125 मेधावी छात्र-छात्राओं को 140 स्वर्ण पदक प्रदान किए। इसके अलावा, स्नातक और परास्नातक की 1,89,119 उपाधि और अंक पत्र डिजी-लॉकर में अपलोड किए गए।

*सोने चांदी में रिकॉर्ड तेजी, पहुंचे नए उच्चतम स्तर पर*
कारोबार के पहले दिन सोमवार को सोने का भाव दिन में कारोबार के समय 1,24,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड तेजी के साथ उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक यह 1,24,288 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं चांदी भी दिन में कारोबार के समय 1,54,084 रुपए प्रति किलो ग्राम पर उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक यह 1,54,031 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

*दिवाली पर बाजार में सजी इलेक्ट्रिक झालरों की रौनक, ग्राहकों की बढ़ी भीड़*
दिवाली पर घरों को रोशन करने के लिए बाजार में नई-नई डिजाइन की इलेक्ट्रिक झालरें सज गई हैं। लोग इन झालरों को खूब पसंद कर रहे हैं। 90 मीटर लंबी झालर 380 रुपये में मिल रही है, जबकि पानी और बैटरी से चलने वाले दीपक व मोमबत्तियां भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। शहर के बड़े इलेक्ट्रिक बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। बाजार में 45 से अधिक प्रकार की झालरें उपलब्ध हैं। एलईडी झालरें 10 से 90 मीटर की लंबाई में मिल रही हैं। ग्राहक 40 मीटर लंबी आठ एमएम की एलईडी झालर को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसकी कीमत 140 से 200 रुपये तक है। इसके अलावा पट्टे वाली देसी झालरें भी लोगों की पसंद बनी हुई हैं। ये 10 से 20 मीटर लंबाई में 110 से 400 रुपये की कीमत में मिल रही हैं। कमरों को सजाने के लिए लाइट वाले पेड़ भी बाजार में उपलब्ध हैं जिससे दिवाली की रौनक और बढ़ गई है।

*सेंसेक्स 82,327 और निफ्टी 25,227 अंक पर हुए बंद*
कारोबार के पहले दिन शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स दिन के कारोबार में 173.77 अंक की गिरावट के साथ 82,327.05 अंक वहीं निफ्टी भी 58 अंक की गिरावट के साथ 25,227.35 अंक पर बंद हुआ।

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481