यातायात संचालन व्यवस्था हेतु निम्न ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

6 / 100 SEO Score

*ट्रैफिक एडवाइजरी*

*यातायात पुलिस लाईन कमिश्नरेट वाराणसी।*

सर्किल कोतवाली रामनगर

कमिश्नरेट वाराणसी के यातायात सर्किल मण्डूवाडीह क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 16.10.2025 को समय 16.00 बजे से 24.00 बजे तक चाँदपुर चौराहा पर रावण बध (विजय दशमी) व जुलूस इण्डस्ट्रीयल स्टेट, अमर उजाला तिराहा, बाटा मोड़, चाँदपुर चौराहा, लोहता रोड से जुलूस इण्डस्ट्रीयल स्टेट पर जाकर समापन का आयोजन किया जाता हैं। उक्त कार्यक्रम के अवसर पार आमजनमानस के सुगम यातायात संचालन व्यवस्था हेतु निम्न ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जा रहीं है-

1. मोहनसराय अण्डरपास से किसी भी प्रकार के बड़े वाहनों को चादपुर की तरफ नही जाने दिया जायेगा, उन सभी प्रकार के वाहनों को अखरी या राजातालाब की तरफ मोड दिया जायेगा।

2. लहरतारा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को चादपूर की तरफ नही जाने दिया जायेगा, उन सभी

प्रकार के वाहनों को मण्डवाडीह या कैंट की तरफ मोड़ दिया जायेगा।

3. बउलिया तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को चादपुर की तरफ नही जाने दिया जायेगा, उन सभी

प्रकार के वाहनों को फुलवरिया या लहरतारा की तरफ मोड़ दिया जायेगा।

4. मुड़ैला तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को चादपुर की तरफ नही जाने दिया जायेगा, उन सभी

प्रकार के वाहनों को मण्डूवाडीह थाना तिराहा या मोहनसराय की तरफ मोड़ दिया जायेगा।

5. अकेलवा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को चादपुर की तरफ नही जाने दिया जायेगा, उन सभी

प्रकार के वाहनों को रिंग रोड या गंगापुर की तरफ मोड़ दिया जायेगा।

6. मण्डुवाडीह थाना तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को चादपुर की तरफ नही जाने दिया जायेगा, उन सभी प्रकार के वाहनो ं मण्डुवाडीह चौराहा या मुड़ैला तिराहा की तरफ मोड़ दिया जायेगा।

अतः सर्व सम्बन्धित वाहन चालको से यातायात पुलिस, कमिश्नरेट वाराणसी विनम्र अपील करती है कि उपरोक्तानुसार प्रस्तावित एडवाइजरी का पालन करें एवं यातायात के सुगम संचालन मे सहयोग प्रदान करें।

अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात कमिश्नरेट वाराणसी

Share

Leave a Reply