पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा पुलिस बल के साथ धनतेरस एवं आगामी दीपावली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत की गई पैदल गश्त

6 / 100 SEO Score

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन श्री आकाश पटेल द्वारा पुलिस बल के साथ धनतेरस एवं आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के उद्देश्य से गोमती ज़ोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

इसी क्रम में जोन के समस्त सहायक पुलिस आयुक्तों, थाना, चौकी एवं हल्का प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में बाजारों, मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए पैदल गश्त की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर शांति, सुरक्षा एवं सहयोग का संदेश दिया।

“धनतेरस एवं दीपावली का पर्व शांति, प्रकाश और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। कृपया त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, अफवाहों पर ध्यान न दें, सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आइए, हम सब मिलकर एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और खुशहाल दीपावली मनाएं।”

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!