विश्वनाथ धाम में भव्यता से मनी अक्षयवट हनुमान की जयंती

9 / 100 SEO Score

वाराणसी।
हनुमान जयंती के पावन पर्व पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में विराजमान अक्षयवट हनुमान का जन्मोत्सव भव्यता से मनाया गया। रविवार-सोमवार की की मध्यरात्रि अर्चक अंकित मिश्रा ने हनुमत लला का पंचामृत स्नान कराके तेल-सिंधुर का लेपन करने के पश्चात नूतन वस्त्र धारण कराया गया। कुन्द, तुलसी, गेंदा, गुलाब आदि सुगंधित पुष्प की मालाओं से भव्य शृंगार किया गया। रजत मुकुट पहनाकर कर भव्य श्रृंगार किया।बाबा को विविध प्रकार के मिष्ठान- फल का भोग लगाया गया। मंदिर के महंत नील कुमार मिश्रा ने सोमवार की भोर में बाबा की महाआरती की और भक्तों के दर्शन के लिए कपाट खोल दिया गया। इस अवसर पर महंत बच्चा पाठक, महंत रमेश गिरी, वैष्णो पाठक, वेद, अभय मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!