जन-जन की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।