लखनऊ-अयोध्या में रिमझिम; 31 जिलों में बरसात का अलर्ट
कानपुर में गुरुवार सुबह बारिश हो रही है। लखनऊ में आज तीसरे दिन भी रुक-रुक बारिश हो रही है। सर्द हवा ठंडी का एहसास करा रही है। मौसम विभाग ने आज यूपी के 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का कहना है बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफान उठा है। इसके चलते यूपी का मौसम बदला है। अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
बारिश के कारण तापमान तेजी से गिरेगा।
लखनऊ के मौसम विज्ञानी अतुल सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बना दाब तेजी से सक्रिय होकर चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ में बदल गया है। यह तूफान बुधवार सुबह ओडिशा पहुंचा। बताया- मोन्था का यूपी में आज से असर दिखने लगेगा, जो कि 3 दिन यानी 1 नवंबर तक रहेगा। 30 और 31 अक्टूबर को पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट है।
आज-कल मौसम कैसा रहेगा, जानिए
आज 25 जिलों में तेज हवा : बांदा, चित्रकूट, कौशांबी,
प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।
आज 31 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने के आसार : बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।