चोरों का आतंक जारी, पानी पीने को दर-दर भटक रहे ग्रामीण

6 / 100 SEO Score

मिर्जापुर / मझवा ब्लॉक/ थाना कछवा क्षेत्र के बंधवा गांव में स्थित प्रधानमंत्री योजना के तहत हर घर जल नल को लेकर पानी की टंकी बनाया गया है, जिसका देखरेख व पानी सप्लाई करने के लिए गांव के ही नागरिक सुरेश त्रिपाठी को कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया है लेकिन, गांव के कुछ लोग आपसी रंजिश के कारण दो से तीन की संख्या में अज्ञात लोग अक्सर जल निगम में लगे बिजली सप्लाई की तार को निरंतर काटते चले आ रहे हैं, जबकि 5 से 6 बार हो चुका ऐसी घटना को अंजाम देते हुए वही जल निगम के प्रांगण में बने कमरे में लगे ताला को तोड़कर अन्य सामान की चोरी करना तथा पानी की सप्लाई देने वाला मोटर में लगे बिजली कनेक्शन के तार को काटकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचना यह चोर निरंतर कार्य करता चला आ रहा है, साथ में समस्त ग्रामीणों को पानी न मिलने से परेशानी झेलना पड़ रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, वहीं लगभग 20 दिन से जल निगम में लगे हुए मोटर की तार को चोरों के द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया है, जिससे ग्रामीण पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, जबकि जल निगम की तरफ से नियुक्त कर्मचारी सुरेश त्रिपाठी के द्वारा मिर्जापुर जिले में मौजूद जल निगम के उच्च अधिकारी तक इस बात की जानकारी दे दी गई है लेकिन अभी तक ना तो कोई अधिकारी जांच करने आया और ना ही जल निगम में चोरी गए तार को लगवाया गया और ना ही क्षेत्रीय थाना कछवा में सामान व तार की चोरी की शिकायत दर्ज
कराई गई, शिकायत के बाद जल निगम के उच्च अधिकारियों के द्वारा इस मामले पर कार्रवाई न करते हुए ठंडें बस्ते में डाल दिया गया है, अब देखना यह है कि अभी कितने दिनों तक बंधवा गांव के निवासियों को पानी के लिए दर-दर की ठोकरे खाना पड़ेगा l

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!