*थाना- मुबारकपुर*
दिनांक 03.11.2023 को वादी मुकदमा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 02.11.2023 को समय 23.00 बजे वादी मुकदमा की लड़की उम्र 15 वर्ष घर से निकल कर कही चली गयी जिसको काफी तलाश किया गया परन्तु नही मिली जो सम्भवतः अनीस पुत्र रामदरश निवासी टडियाखन थाना मुबारकपुर आजमगढ के साथ उसके दोस्तो की मदद से भगा ले गया जो थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 530/23 धारा 363,366,120बी भादवि पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 तुलसी प्रसाद द्वारा सम्पादित की जा रही थी कि जिसके क्रम मेः-
*गिरफ्तारी का विवरण–*
दिनांक 15.12.2023 को उ0नि0 तुलसी प्रसाद मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त अनीस कुमार पुत्र रामदरश निवासी टडियाखन थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को बम्हौर अण्डर पास से समय 09.10 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । तत्पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पंजीकृत अभियोग-*
1- मु0अ0सं0 530/23 धारा 363,366,120बी भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1-अनीस कुमार पुत्र रामदरश निवासी टडियाखन थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*
1-उ0नि0 तुलीस प्रसाद मय हमराह का0 सुरज यादव व का0 संदीप शर्मा