बकरी को बचाने के चक्कर में ट्रेन से कटकर दादी पोता की मौत

12 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता मऊ

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना के पश्चिमी फाटक के पास शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे एक दुखद घटना में बकरी को बचाने के प्रयास में एक महिला और उसके पोते की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के समय एक अन्य महिला भी घायल हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, स्वजन में कोहराम मच गया।

बरामदपुर मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय मीला देवी अपने 5 वर्षीय पोते अनुज कुमार और पड़ोस की 60 वर्षीय महिला सुभावती देवी के साथ रेलवे लाइन के पास बकरी चरा रही थीं। अचानक बकरी रेलवे लाइन पर पहुंच गई। ट्रेन का हार्न सुनकर मीला देवी अपने पोते को लेकर बकरी को हटाने के लिए रेलवे लाइन की ओर दौड़ पड़ीं।

इसी दौरान गरीब नवाज एक्सप्रेस और क्लोन एक्सप्रेस एक साथ आ गईं। दोनों ट्रेनों को एक साथ देखकर सुभावती देवी शोर मचाते हुए दादी और पोते को बचाने के लिए दौड़ीं। लेकिन ट्रेन के हार्न की तेज आवाज के कारण उनकी आवाज दब गई।

जब तक सुभावती देवी दोनों को बचा पातीं, तब तक मीला देवी और अनुज कुमार ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सुभावती देवी को भी साइड से टक्कर लग गई, जिससे वह रेलवे लाइन के बगल में गिरकर तड़पने लगीं।

Share

Leave a Reply