मिर्जापुर में विद्युत विभाग पर दोहरे आरोप – भ्रष्ट भर्ती और वेतन कटौती से कर्मचारियों में रोष

6 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता मिर्जापुर

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PuVVNL) के मिर्जापुर ज़िले में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) शंभू कुमार के आदेश की अवहेलना करते हुए पुराने कर्मचारियों को नौकरी से हटाकर नए लोगों को पैसे लेकर रख लिया।

जानकारी के अनुसार, एमडी शंभू कुमार ने पूर्व में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि

«“किसी भी कर्मचारी को बिना एमडी के अनुमोदन के न हटाया जाए और न ही नई नियुक्ति की जाए।”»

इसके बावजूद मिर्जापुर के अधिकारियों ने पुराने मेहनती कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारियों को नियुक्त किया, जिससे विभाग में नाराज़गी बढ़ गई है।

पूर्वांचल विद्युत मजदूर संगठन वाराणसी के उपाध्यक्ष संदीप कुमार ने प्रेस के सामने कहा,

«“जो पुराने कर्मचारी दिन-रात मेहनत से काम करते थे, उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है, जबकि नए लोगों को मिर्जापुर के अधिकारियों ने पैसा लेकर रखा है। यह भ्रष्टाचार का स्पष्ट उदाहरण है।”»

साथ ही, मिर्जापुर में कार्यरत कई संविदा कर्मियों ने भी शिकायत की है कि उन्हें कई महीनों से पूरा वेतन नहीं दिया गया। उनका कहना है कि

«“हम लोग रात-दिन मेहनत करते हैं, फिर भी फेस अटेंडेंस के नाम पर हमारा वेतन काट लिया जाता है।”»

मजदूर संगठन ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!