बूढ़नपुर में निकाली गई विशाल जन एकता यात्रा

6 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता आजमगढ़

आजमगढ़ जिले के नगर पंचायत बूढ़नपुर में विशाल जन एकता यात्रा निकाली गई है। यह जनयात्रा तहसील मोड़ रानीपुर से शुरू होकर राधा कृष्ण मंदिर कोयलसा में खत्म हुई। लगभग 5 किलोमीटर की इस यात्रा में लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। इस कार्यक्रम में सिंगारी देवी बालिका इंटर कॉलेज समेत अन्य कई कालेजों से लगभग 500 की संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुराहू राजभर जिला प्रभारी लालगंज मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष विनोद राजभर व पूर्व सांसद नीलम सोनकर मौजूद रहीं। जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती हम लोग बहुत ही धूमधाम से बना रहे हैं। पूरे देश में हर जगह कार्यक्रम आयोजित किया जा है। इसी क्रम में बूढ़नपुर में भी जनयात्रा निकाली गई। पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि सरदार पटेल जी अपने गृह मंत्री रहते हुए पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया था। ऐसे में हमें उनका सम्मान करना चाहिए। इस यात्रा में सरदार पटेल जी के बारे में लोगों को बताया गया।जनयात्रा प्रमुख व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हरीश तिवारी ने किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कोयलसा सन्तोष यादव कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका में नजर आए। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष रुद्र शर्मा व जिलामंत्री नीरज तिवारी द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अर्पित मौर्य, राजू राजभर, मनीष सिंह, आशुतोष चौबे, हर्षित सिंह, रेखा गिरी, दुर्गा यादव, प्रदीप पांडेय, दीपक मोदनवाल, जगन्नाथ राजभर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply