शांति-व्यवस्था मजबूत करने को अमेठी पुलिस की व्यापक पैदल गश्त, संदिग्धों की हुई सघन चेकिंग

9 / 100 SEO Score

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा एवं जनविश्वास बढ़ाने पर विशेष जोर

सत्य सवेरा ब्यूरो अमेठी

अमेठी। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से 20 नवंबर 2025 को अमेठी पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई जिलेभर में किए गए।

“मिशन शक्ति” अभियान को ध्यान में रखते हुए महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की अगुवाई की।
क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा ने कस्बा अमेठी, क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्र ने कस्बा फुरसतगंज और क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह ने रानीगंज थाना क्षेत्र के भाले सुल्तान शहीद स्मारक परिसर में गश्त का नेतृत्व किया।

जिला पुलिस के सभी थानों द्वारा भी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशन और शराब की दुकानों के आसपास पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की व्यापक चेकिंग की गई। पुलिस ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हो सके।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!