अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव आज 22 नवंबर 2025 को जनपद अमेठी के दौरे पर रहेंगी। उनका कार्यक्रम वाया हैदरगढ़ के माध्यम से निर्धारित है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती यादव सुबह 08:30 बजे विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ से कार द्वारा प्रस्थान करेंगी। लगभग 10:45 बजे निरीक्षण भवन, अमेठी पहुंचेंगी और 11:00 बजे यहां से प्रस्थान करके 11:05 बजे रामलीला मैदान, अमेठी पहुंचेंगी।
दोपहर 1:00 बजे से सुविधानुसार आगमन एवं प्रस्थान का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिले में उनके कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक पदयात्रा एवं समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना है। यह पदयात्रा रामलीला मैदान से राजस्व तिराहा, गांधी चौराहा, अम्बेडकर तिराहा होकर पुनः रामलीला मैदान पहुंचेगी।
आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन एवं आयोजकगण पूरी तरह सक्रिय हैं। कार्यक्रम से बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की अपेक्षा की जा रही है।