राजकीय जिला पुस्तकालय गाज़ीपुर में करियर मार्गदर्शन एवं तनाव प्रबंधन कार्यशाला सम्पन्न

12 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता गाजीपुर

गाज़ीपुर। राजकीय जिला पुस्तकालय गाज़ीपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन, समय प्रबंधन एवं तनाव प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेष रूप से SSC, GD, NET, TET, NEET, Assistant Professor जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आवश्यक दिशानिर्देश, रणनीतियाँ तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने के प्रभावी उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) सैदपुर के प्रवक्ता श्री हरिओम प्रताप यादव ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण, लक्ष्य निर्धारण, अध्ययन योजना, तनाव नियमन तथा समय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए सफल परीक्षा तैयारी के लिए व्यावहारिक टिप्स साझा किए और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने पर बल दिया।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने समय प्रबंधन, पठन-पाठन विधियों, करियर चयन, परीक्षा तनाव तथा व्यक्तिगत शंकाओं से संबंधित प्रश्न पूछे। मेंटर प्रवक्ता श्री यादव ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें प्रभावी अध्ययन तकनीकों व कैरियर संबंधी आवश्यक जानकारी से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने इस संवादात्मक सत्र को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय समन्वयक श्री जुबेर अंसारी तथा पुस्तकालय प्रभारी श्री कुश कुमार राय द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यशाला डीआईओएस श्री प्रकाश सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई।

इस अवसर पर DAV इंटर कॉलेज के श्री जितेंद्र यादव सहित लगभग 40 से 50 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने भविष्य में भी ऐसे उपयोगी कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

राजकीय जिला पुस्तकालय गाज़ीपुर द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक, मानसिक एवं करियर विकास के लिए आगे भी विभिन्न विषयों पर कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की योजना है।

Share

Leave a Reply