21 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा, पीड़ित संतोष कुमार अग्रवाल की पहल पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

13 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता बलिया

बलिया। ईमानदार व्यापारी और समाजसेवी संतोष कुमार अग्रवाल की सजगता से 21 लाख रुपये की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। संतोष कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए पूरे प्रकरण को उजागर किया और थाने में तहरीर देकर न्याय की लड़ाई की शुरुआत की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 अक्तूबर 2024 को आरोपी दंपत्ति ने जमीन बेचने के नाम पर विश्वास में लेकर संतोष कुमार से 21,00,000 रुपये ट्रांसफर करवाए। यह राशि उनके एचडीएफसी खाते से यक्षित इंटरप्राइजेज (एक्सिस बैंक) के खाते में भेजी गई थी।

काफी समय तक मुवाहिदा और रजिस्ट्री की बात कहकर आरोपी टालमटोल करते रहे। बाद में संतोष कुमार की छानबीन में यह प्रमुख बात सामने आई कि आरोपी दंपत्ति ने पहले ही 22 अगस्त 2023 को नुमाइशी मुवाहिदा कर लिया था तथा 12 जुलाई 2024 को महज 10 लाख रुपये में नुमाइशी कबाला भी करा चुके थे।

जब संतोष कुमार ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी दंपत्ति ने गाली-गलौज करते हुए झूठे मुकदमों में फँसाने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद संतोष कुमार ने बिना घबराए पूरा मामला पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश पर SHO ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया।
जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक गिरीजेश सिंह (आई.ओ. नं. 932190028) को सौंपी गई है।

संतोष कुमार अग्रवाल की सतर्कता और दृढ़ता से यह बड़ी ठगी उजागर हो सकी। स्थानीय लोगों ने भी संतोष कुमार की पहल की सराहना की है।

Share

Leave a Reply