रेलवे ट्रैक पर फंसी अर्टिगा, घंटों ट्रेनें हुई प्रभावित

2 / 100 SEO Score

अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र में अमेठी–प्रतापगढ़ रेलवे ट्रैक पर देर रात बड़ा हादसा टल गया, जब सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार अचानक रेलवे लाइन पर जाकर फंस गई। घटना के चलते करीब एक घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अमेठी से प्रतापगढ़ की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार में स्पीड ब्रेकर पर उछलने के बाद वाहन सीधे रेलवे ट्रैक पर जा अटका। स्थिति बिगड़ते देख कार सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार को ट्रैक से हटाया गया और लाइन को पूरी तरह सुरक्षित किया गया। इस दौरान ट्रेनों का परिचालन एहतियातन रोक दिया गया था, जिससे कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Share

Leave a Reply