अमेठी। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बीओबी बैंक के पास रविवार को महिला थाने की तेज रफ्तार सरकारी गाड़ी ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर,

6 / 100 SEO Score

एक युवक की मौत, दो घायल

अमेठी। जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महिला थाने की तेज रफ्तार बताई जा रही सरकारी गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सरकारी गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक सामने बाइक आने से दुर्घटना हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर कई मीटर दूर जा गिरा और मौके पर तड़पते हुए उसकी जान चली गई। सूचना मिलते ही गौरीगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। सरकारी वाहन और बाइक को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!