गन्ना केंद्र पर दुर्व्यवस्थाओं का अंबार

7 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता आजमगढ़

आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र बूढ़नपुर – अ पर भारी दुर्व्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। ऐसे में किसान पूरी तरह से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि गन्ना क्रय केंद्र पर ट्रालियों का जाम लगा हुआ है। जहां प्रतिदिन 6 ट्राला गन्ना की ढुलाई होनी चाहिए वहां महज 1 से 2 ट्राला गन्ना की ढुलाई हो पा रही है। ऐसी स्थिति में किसानों की गन्ना सेंटर पर रखे-रखे सूख रही है। ऐसे में किसानो की पर्ची हायल हो जा रही है जिससे उनकी तौल भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में किसान अपनी गन्ना क्रेशर और बिचौलियों को औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। वहीं किसानों का यह भी आरोप है कि उनकी गन्ना उतारने के नाम पर उनसे 200 से 300 रुपये लिया जा रहा है जबकि मील द्वारा गन्ना उतारने का काम मुफ्त में करने का नियम है। यही नहीं कांटा बाबू द्वारा अवैध तरीके से दो कुंतल गन्ना लिया जा रहा है। यही नहीं किसानो के अर्ली पर्ची को सामान्य बना दिया जा रहा है। ऐसे में किसान पूरी तरह से परेशान हैं। इसकी शिकायत किसानों ने संबंधित अधिकारियों से की लेकिन उनकी कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों ने मांग किया कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं को दूर किया जाए अन्यथा वे विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

Share

Leave a Reply