Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

सराहनीय कार्य: मुंशीगंज पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार - Saty Savera

सराहनीय कार्य: मुंशीगंज पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

2 / 100

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुंशीगंज पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। इसी क्रम में गुरुवार 18 दिसंबर 2025 को क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री अखिलेश वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने देखभाल क्षेत्र एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 219/24 धारा 319(2), 315(4), 338, 336(3), 340, 61(2) बीएनएस थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में दिनेश कुमार मिश्रा पुत्र स्व. धर्मपाल तथा सुशील कुमार मिश्रा पुत्र स्व. धर्मपाल निवासीगण पूरे पाण्डेय मजरे रंजीतपुर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी एवं सुनीता पत्नी स्व. दशरथ पाण्डेय निवासी ग्राम पूरे मनीराम पाण्डेय मजरे जलामा थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी शामिल हैं।

गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक मुंशीगंज श्री शिवकान्त त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई, जिसमें उपनिरीक्षक आशीष कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल सुभाष चन्द्र सोनी, कांस्टेबल अशोक प्रजापति एवं महिला कांस्टेबल डाली तोमर शामिल रहीं। गिरफ्तारी के पश्चात थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481