पुलिस अधीक्षक अमेठी ने व्यापारी बंधुओं के साथ की गोष्ठी

2 / 100 SEO Score

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक द्वारा गुरुवार 18 दिसंबर 2025 को पुलिस कार्यालय सभागार गौरीगंज में जनपद के व्यापारी बंधुओं के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, बर्तन एवं सर्राफा व्यवसायी, पेट्रोल पंप संचालक, गेस्ट हाउस संचालक सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को “ऑपरेशन दृष्टि” के अंतर्गत सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाने की अपील की। साथ ही व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस हर समय उनके सहयोग के लिए तत्पर है।

बैठक में व्यापारी बंधुओं को अपने प्रतिष्ठानों से बड़ी धनराशि के परिवहन के दौरान स्थानीय पुलिस की सहायता लेने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply