गोपालपुर विधानसभा में सुभासपा की तैयारी तेज, 2027 चुनाव को लेकर हुई अहम बैठक

10 / 100 SEO Score

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉक्टर घनश्याम विश्वकर्मा द्वारा आज विधानसभा गोपालपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान प्रत्येक ब्लॉक, बूथ स्तर और विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। पार्टी द्वारा लगातार क्षेत्र में दौरा कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। जिसमे पुजारी राजभर जिला संगठन मंत्री मीता लाल राजभर जिला उपाध्यक्ष रामसूरत राजभर विधानसभा अध्यक्ष गोपालपुर बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने चुनाव की तैयारियों को लेकर अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Share

Leave a Reply