ठेंगहा बाजार में ट्रैक्टर के ट्राली के टायर निकलने से टला बड़ा हादसा

2 / 100 SEO Score

अमेठी। ठेंगहा बाजार में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब चलते ट्रैक्टर की ट्राली के दोनों टायर अचानक निकल गए। ट्रैक्टर अमेठी के संग्रामपुर मोड़ से बबूल की लकड़ी लादकर सहजीपुर स्थित धर्मकांटा की ओर जा रहा था।

बताया गया कि जैसे ही ट्रैक्टर ठेंगहा बाजार पहुंचा, ट्राली के एक्सेल के नट टूट गए, जिससे बाईं ओर के दोनों टायर बाहर निकल गए और ट्राली सड़क के बीच टेढ़ी होकर रुक गई। घटना के समय बाजार में काफी भीड़ थी।

ट्रैक्टर चालक पवन यादव ने बताया कि भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में वाहन की गति काफी धीमी थी, जिससे कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई और जनहानि से बचाव हो सका।

हादसे के बाद लकड़ी से लदी ट्राली सड़क पर खड़ी रहने से कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से ट्राली को सड़क किनारे करने के प्रयास के साथ साथ यातायात को सुचारू रूप से संचालित करा दिया गया। घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Share

Leave a Reply