Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ थीम पर अमेठी में स्वावलंबन कैम्पों का आयोजन - Saty Savera

सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ थीम पर अमेठी में स्वावलंबन कैम्पों का आयोजन

2 / 100

अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत जनपद में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को ‘सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ थीम के तहत जनपद की चारों तहसीलों—गौरीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना एवं तिलोई—में स्वावलंबन कैम्पों का आयोजन किया गया।
कैम्पों का आयोजन जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशानुसार तथा उपजिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। स्वावलंबन कैम्पों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों से आवेदन भी प्राप्त किए गए।
कैम्पों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य/कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना एवं पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना से संबंधित पम्पलेट वितरित कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
आयोजन के दौरान तहसील तिलोई में 19, अमेठी में 49, गौरीगंज में 46 तथा मुसाफिरखाना में 16 पात्र आवेदकों के आवेदन भरवाए गए। प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार लाभ दिलाने हेतु संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 एवं आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी दी गई। इसके साथ ही बाल श्रम एवं बाल विवाह की रोकथाम को लेकर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की विभागीय टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481