सत्य सवेरा संवाददाता अयोध्या
अयोध्या। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर जय बजरंग सेना ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पंडित कृष्णानंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन भेजकर केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की आस्था, विश्वास और सुरक्षा के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है तथा हिंदू समाज पर निरंतर अत्याचार हो रहे हैं। संगठन का कहना है कि इन घटनाओं को रोकने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
जय बजरंग सेना ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पश्चिम बंगाल में शीघ्र राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए, ताकि हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जय बजरंग सेना देशव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होगी और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष पंडित कृष्णानंद शर्मा ने कहा कि संगठन हिंदू उत्पीड़न के खिलाफ लगातार आवाज उठाता रहेगा और केंद्र सरकार से अपेक्षा है कि वह इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल निर्णय ले।