Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
गोमाडीह, लालगंज (आजमगढ़) में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की 123वीं जयंती - Saty Savera

गोमाडीह, लालगंज (आजमगढ़) में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की 123वीं जयंती

6 / 100

सत्य सवेरा संवाददाता आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद के गोमाडीह, लालगंज में किसानों, गरीबों एवं मजदूरों के मसीहा तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की 123वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालगंज के सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने देश में जमींदारी प्रथा का अंत कर किसानों और गरीबों को उनका हक दिलाया। उन्होंने चकबंदी जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था लागू कर ग्रामीण गरीबों के लिए आबादी की व्यवस्था सुनिश्चित की, अन्यथा जमींदार किसानों को खेतों में जाने तक से रोक देते थे। चौधरी साहब का संपूर्ण जीवन किसान, मजदूर और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों के हित में कई ऐतिहासिक कार्य किए, जिससे आम लोगों को अधिकार और सम्मान मिला। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज खेती घाटे का सौदा बन चुकी है। किसान जब अपने हक के लिए आंदोलन करते हैं तो उन पर लाठीचार्ज किया जाता है। चौधरी चरण सिंह जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान अवकाश प्राप्त सैनिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी स्मृति में गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इसके साथ ही कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने वाले भोजपुरी गायकों को आयोजक हरिप्रसाद दुबे द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव हरी प्रसाद दुबे ने किया, जबकि कार्यक्रम के आयोजक हरिप्रसाद दुबे ने उपस्थित सभी अतिथियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के प्रति आभार प्रकट किया।

इस मौके पर पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, अजीत कुमार राव, शाहिद प्रधान, लईक अहमद, राज नारायण यादव, डॉ. हरिराम सिंह यादव, विनीत राय, ओम प्रकाश राय, शरद यादव, अशोक चौहान, रामबदन कनौजिया, राजेश यादव, राजेश सरोज, इंजीनियर लालचंद यादव, कमलेश यादव (गायक), गौरव यादव, द्रौपदी पांडेय, बबीता चौहान, इंजीनियर अभिषेक यादव, गुड्डी देवी सहित समाजवादी पार्टी के अनेक नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन चौधरी चरण सिंह जी के विचारों को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481