Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
बलिया में नकली ट्रैफिक टीम का पर्दाफाश, 12 हजार नकद और सैकड़ों पर्चियां बरामद - Saty Savera

बलिया में नकली ट्रैफिक टीम का पर्दाफाश, 12 हजार नकद और सैकड़ों पर्चियां बरामद

10 / 100

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

बलिया- बलिया में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिनके द्वारा वाहनों पर गैर कानूनी तरीके से वाहनों पर रेडियम स्टिकर लगाकर अवैध वसूली की जा रही थी. मामला रसड़ा थाना क्षेत्र का है. रसड़ा पुलिस द्वारा रेडियम स्टीकर लगाकर जबरन धन की वसूली करने वाले 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, कब्जे से कुल 50 रु,100रु, 200रु, 300रु के कुल 284 पर्ची व सफेद, लाल एवं पीले रंग के 3 गड्डी रेडियम स्टीकर, 01 रजिस्टर, 06 मोबाइल फोन, वसूली के 12,530 रुपये बरामद किया है.

रसड़ा पुलिस को मुखबिर के सूचना कि अज्ञात व्यक्ति बोलेरो गाड़ी से सिधाघर घाट से पहले किसान इण्टर कालेज के पास गाड़ियों को रोककर उन पर रेडियम स्टीकर लगाने के नाम जबरन धन वसूली कर रहे है. विरोध करने पर मारपीट पर भी उतारू हो जा रहे है.

इस सूचना पर पुलिस अपने वाहनों से किसान इण्टर कालेज के पास पहुँचे और दबिश देकर पकड़ लिये. पकड़े गये व्यक्तियो का नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो पहले ने अपना नाम अनुज गिरी पुत्र मिथिलेश गिरी निवासी ग्राम कहिनौर थाना सराय लखन्सी जनपद मऊ बताया.

जिसके कब्जे से रेडियम स्टीकर व एक गड्डी 50 रुपये की रसीद पर्ची 107 जिस पर TRAFFIC, CONTROL, CAMP OBEY THE TRAFFIC RULES लिखा हुआ और 50 रुपये प्रत्येक में छपा हुआ बरामद हुआ.

दूसरे ने अपना नाम धीरज गिरी पुत्र राजेश गिरी निवासी ग्राम मेढी थाना तहबरपुर जिला आजमगढ़ बताया, तलाशी से एक गड्डी रेडियम स्टीकर पीला रंग व एक गड्डी 100 रुपये की 91 पीस, तीसरे ने अपना नाम मन्दीप मौर्या पुत्र संतोष मौर्या निवासी ग्राम कहिनौर थाना सराय लखन्सी जनपद मऊ बताया, कब्जे से एक गड्डी रेडियम स्टीकर सफेद रंग तथा एक फायर स्टाप तथा चौथे ने अपना नाम अमित गिरी पुत्र रामसागर गिरी निवासी ग्राम मेढ़ी थाना तहबरपुर जिला आजमगढ़ बताया जिसके कब्जे से एक गड्डी 200 रुपये की 54 पर्ची तथा एक फायर स्टाप बरामद किया है.

पांचवे ने अपना नाम अजय यादव पुत्र स्व0 हरिशंकर यादव निवासी ग्राम मेढ़ी थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ बताया जिसके कब्जे से एक फायर स्टाप और एक स्टीकर पर्ची लाल रंग तथा छठवें ने अपना नाम रामध्यान यादव पुत्र पुनरवस यादव निवासी ग्राम गजेन्दरपुर थाना सराय लखन्सी जनपद मऊ बताया जिसके कब्जे से एक गड्डी 300 रुपये की 32 पर्ची व 01 रजिस्टर बरामद हुआ तथा 01 बुलेरो वाहन UP 60 AB 6111 तथा कुल 12,530 रूपये बरामद हुआ. पुलिस ने सभी अभियुक्तों को रात्रि में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर जेल भेज दिया है.

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481