बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे की सराहनीय पहल

7 / 100 SEO Score

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

बलिया। जिला महिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे द्वारा भीषण ठंड के मौसम में नवजात शिशुओं और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर लगातार जागरूकता फैलाने का कार्य अत्यंत सराहनीय है। डॉ. दुबे न केवल अस्पताल में आने वाले मरीजों का समर्पण भाव से इलाज कर रहे हैं, बल्कि अभिभावकों को समय-समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुझाव देकर शिशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विशेष रूप से कमजोर नवजात शिशुओं के लिए कंगारू मदर केयर थेरेपी को बढ़ावा देकर उन्होंने कई बच्चों को हाइपोथर्मिया जैसी खतरनाक स्थिति से बचाने का सफल प्रयास किया है। उनकी यह मानवीय सोच और चिकित्सकीय सेवा जनपद के लिए प्रेरणास्रोत है। आमजन में डॉ. दुबे के प्रति विश्वास और सम्मान लगातार बढ़ रहा है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!