Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मनरेगा बचाओ संग्राम की चौपाल आयोजित, गांधी और मजदूर अधिकारों पर वक्ताओं ने रखे विचार - Saty Savera

मनरेगा बचाओ संग्राम की चौपाल आयोजित, गांधी और मजदूर अधिकारों पर वक्ताओं ने रखे विचार

2 / 100

संग्रामपुर (अमेठी)। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत संग्रामपुर ब्लॉक की कसारा न्याय पंचायत एवं ठेंगहा न्याय पंचायत में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजीव सिंह रहे। चौपाल को मनरेगा विधानसभा प्रभारी बलराम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, बृजेंद्र सिंह लोहा एवं शिवेंद्र सिंह विक्रम ने संबोधित किया।
ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी सभी भारतवासियों के दिलों में बसे हैं। उनका नाम मिटाना भाजपा के बस की बात नहीं है। मनरेगा का नाम और स्वरूप बदला जा सकता है, लेकिन जब मजदूर मजदूरी लेने बैंक जाएंगे, तो नोट पर गांधी जी का चित्र उन्हें फिर दिखाई देगा।
मुख्य अतिथि राजीव सिंह ने कहा कि गांवों का वास्तविक विकास मनरेगा के माध्यम से ही संभव है, लेकिन सरकार इसे पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने का प्रयास कर रही है, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग को नुकसान होगा।
मनरेगा विधानसभा प्रभारी बलराम वर्मा ने कहा कि सत्ता में रहते हुए गांधी का नाम हटाया जा सकता है, लेकिन उनके विचारों को कभी समाप्त नहीं किया जा सकता। वहीं शिवेंद्र सिंह विक्रम ने कहा कि सरकार एक गलत मानसिकता के तहत गांधी के नाम और उनके सिद्धांतों का विरोध कर रही है।
बृजेंद्र सिंह लोहा ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी कर रही है।
इस अवसर पर दिलीप तिवारी, असविंद मिश्रा, राजदेव कश्यप, अशोक मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481