मीडिया के मुताबिक- अजित पवार सहित 6 लोगों का निधन।
महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का दिन बुधवार को सुबह को विमान हादसे में निधन हो गया।
यह दुर्घटना महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में लैंडिंग के दौरान हुई,जब उनका विमान रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त (Crash) हो गया।
इस हादसे में अजित पवार सहित विमान में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है।
चश्मदीदों के मुताबिक,हादसे के तुरंत बाद विमान में आग लग गई और मौके से धुआं उठता देखा गया।
प्लेन ने मुंबई से उड़ान भरी थी और लगभग एक घंटे के बाद ही क्रैश हो गया।
प्रचार के लिए जा रहे थे अजित पवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार,पुणे जिले के बारामती में आज सुबह 8.45 बजे लैंडिंग के दौरान एनसीपी प्रमुख का विमान हादसे का शिकार हो गया।
एनसीपी प्रमुख अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती में जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए निकले थे। उन्हें 9.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करना था।
जैसे ही उनका विमान बारामती में लैंड करने की कोशिश कर रहा था,वह दुर्घटना का शिकार हो गया और हवाई पट्टी के पास खेत में गिर गया।
घटना के बाद मौके से धुआं उठता देखा गया,जिसके तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।