फोन कर बुलाया, फिर लोहे के रॉड से किया जानलेवा हमला! घायल जिशान को इंसाफ का इंतजार

7 / 100 SEO Score

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ सरफरा

बलिया। जनपद बलिया के सिकंदरपुर के आदर्श नगर, डोमनपुरा में एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार जिशान नामक युवक को फोन कर बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उस पर लाठी-डंडों एवं लोहे के रॉड से हमला कर दिया।
हमले में जिशान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चोट आई और काफी रक्तस्राव हुआ, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना से संबंधित तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना में आफताब, आदिल, फरहान, नेहाल ,रेहान समेत आधा दर्जन युवक शामिल थे। परिवार का कहना है कि घटना के बाद वे घायल अवस्था में पुलिस चौकी पहुंचे और लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से घायल युवक की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और प्राप्त तहरीर के आधार पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा घायल जिशान को न्याय दिलाने की मांग की है।

Share

Leave a Reply