उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 24-25 जून को आजमगढ़ दौरे पर

8 / 100 SEO Score

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) डॉ. बबीता सिंह चौहान 24 एवं 25 जून 2026 को जनपद आजमगढ़ के दौरे पर रहेंगी। उनके भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, डॉ. बबीता सिंह चौहान 24 जून को आजमगढ़ पहुंचकर जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगी तथा गोद भराई, अन्नप्राशन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद सर्किट हाउस में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्योग, परिवहन, राष्ट्रीय आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महिलाओं से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान महिला उत्पीड़न एवं महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की जाएगी। इस बैठक एवं जनसुनवाई में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, महिला थाना प्रभारी तथा संबंधित थानों के क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहेंगे। आयोग अध्यक्ष जनसुनवाई के माध्यम से महिलाओं की शिकायतों को सुनेंगी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगी।
इसके अतिरिक्त डॉ. चौहान जिला कारागार (महिला बंदीगृह) का निरीक्षण भी करेंगी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर महिला कल्याण एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगी। 25 जून को भी विभिन्न कार्यक्रमों और समीक्षा बैठकों में भाग लेने के बाद उनका आगे का कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को कार्यक्रम के सफल संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिला सूचना अधिकारी को कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रेस विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सत्य सवेरा ब्यूरो, आजमगढ़

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!