आजमगढ पुलिस की छवि धूमिल करने पर SSP का एक्शन, सिंहपुर चौकी के दो सिपाही निलंबित

7 / 100 SEO Score

आजमगढ़ मेहनगर
पुलिस विभाग की साख को ठेस पहुंचाने और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत _वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार_ ने बड़ी कार्रवाई की है। SSP ने थाना मेहनगर अंतर्गत चौकी सिंहपुर पर तैनात दो आरक्षियों को अनुशासनहीनता और रिश्वतखोरी के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।विभागीय आदेश के अनुसार आरक्षी नागरिक पुलिस सुदीप यादव पीएनओ-192050539 और आरक्षी नागरिक पुलिस चन्दन राय पीएनओ-202052337 पर गंभीर आरोप लगे हैं। दोनों पर अपने पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता, आमजन से अभद्र व अमर्यादित भाषा का प्रयोग, रिश्वत मांगना तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का आरोप है।
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दिनांक 02.07.2026 को ड्यूटी के दौरान दोनों पुलिसकर्मी पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाले कृत्य में लिप्त पाए गए। प्रारंभिक जांच में प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने के बाद दोनों को तत्काल निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है
निलंबन के साथ ही SSP ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को चेतावनी दी है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करें। आमजन के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और भ्रष्टाचार से दूर रहा जाए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि “पुलिस की छवि खराब करने, रिश्वत मांगने या अनुशासन तोड़ने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”SSP के इस एक्शन से विभाग में अनुशासन का संदेश गया है और आमजन ने भी इस कदम की सराहना की है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!