आइए मिलकर कदम बढ़ाएं- माँ के नाम एक पेड़ लगाएं!

7 / 100 SEO Score

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाभियान से प्रेरित ‘वृक्षारोपण महायज्ञ- 2026’ के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में संबोधित किया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, आवास की चाबी, प्रतीकात्मक चेक, थर्मल प्रिंटर, पौधे आदि वितरित किए। साथ ही, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौधारोपण अभियान के अंतर्गत एक पौधा रोपित किया तथा इस पौधरोपण महायज्ञ के संदेश को झांसीवासियों तक पहुंचाने हेतु वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आइए, माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अवश्य लगाएँ तथा 35 करोड़ पौधरोपण के इस हरित महाअभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप पटेल जी, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के मा. सभापति (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) श्री जमुना प्रसाद कुशवाहा जी, मा. महापौर श्री बिहारी लाल आर्य जी, विधान परिषद के मा. सदस्यगण डॉ. बाबू लाल तिवारी जी, श्री राम तीर्थ सिंघल जी, मा. विधायकगण श्री राजीव सिंह ‘पारीछा’ जी, श्री रवि शर्मा जी, श्री जवाहर लाल राजपूत जी, डॉ. रश्मि आर्य जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन गौतम जी, मा. जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!