अखिलेश कुमार गुप्ता फिर बने रुदौली के बीडीओ, पुनः तैनाती से विकास कार्यों को मिलेगी नई गति।

7 / 100 SEO Score

*पूर्व कार्यकाल की कार्यशैली और विकास कार्यों के चलते अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी, जल्द संभालेंगे कार्यभार।*

*रुदौली (अयोध्या)।*
रुदौली विकासखंड को एक बार फिर अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्ता के रूप में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मिलने जा रहे हैं। उनकी पुनः तैनाती के आदेश के बाद विकासखंड के अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है। वह शीघ्र ही रुदौली बीडीओ का कार्यभार ग्रहण करेंगे।अखिलेश कुमार गुप्ता इससे पहले भी रुदौली में बीडीओ के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके पूर्व कार्यकाल को विकास कार्यों, प्रशासनिक दक्षता और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए याद किया जाता है। उनके नेतृत्व में कई विकास योजनाओं को गति मिली थी तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की भी सराहना हुई थी।प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि श्री गुप्ता की कार्यशैली सरल, पारदर्शी और परिणामोन्मुख रही है। वह विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करने के साथ-साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते थे। यही कारण है कि उनकी दोबारा तैनाती को विकासखंड के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में रुदौली विकासखंड में लंबित विकास कार्यों को गति मिलेगी और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा। उनके जल्द कार्यभार संभालने की संभावना है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!