संवाददाता- नीरज पण्डित की रिपोर्
आजमगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में आज द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव पूरी गहमागहमी औरउत्साह के साथ संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस बल की निगरानी में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।चुनाव अधिकारी शिवधन यादव ने जानकारी दी कि मतदान सुबह 10:00 बजे निर्धारित समय पर शुरू हुआ अधिवक्ताओं में अपने पसंदीदा प्रत्याशी को चुनने को लेकर खासा उत्साह दिखा, जिसका नतीजा यह रहा कि दोपहर 12:30 बजे तक ही कुल 50% मतदान पूरा हो चुका था। मतदान शाम 4:00 बजे तक जारी रहा।बार एसोसिएशन का यह वार्षिक चुनाव केवल एक औपचारिकता नहीं। बल्कि अधिवक्ताओं के लिए बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने का माध्यम है। निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद कुमार पाठक ने कहा”सभी अधिवक्ता पूरी स्वतंत्रता के साथ और बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। यहाँ का वातावरण पूरी तरह सौहार्दपूर्ण है।”चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव जीतने वाले अध्यक्ष और मंत्री पर बार की पूरी जिम्मेदारी होती है। जिसका नतीजा यह होता है कि यहां पर रोजमर्रा की सुविधाओं में कोई चूक नहीं होती है। सारी व्यवस्थाएं भलीभाती व्यवस्थित रहती हैं। यहां भीषण गर्मी को देखते हुए परिसर में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था। और लाइब्रेरी का आधुनिकीकरण,
स्वास्थ्य सेवाएं और शौचालयों की साफ-सफाई। जैसी व्यवस्थाएं पूर्व से ठीक-ठाक चल रहा है। अगर बात करें पार्किंग की तो कलेक्ट्रेट बिल्डिंग के नीचे अधिवक्ताओं के दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था हैं। इन सभी के बीच मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अधिवक्ता चंद्रशेखर सिंह और चंद्रशेखर यादव समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ वकीलों की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया निर्बाध रूप से चलती रही। प्रशासन द्वारा की गई पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था ने इस चुनाव को बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनुभवी और योग्य नेतृत्व को चुनने के संकल्प के साथ अपने मत का प्रयोग किया।