*थाना- बरदह*
*पूर्व की घटना–*
दिनांक 19.12.23 को वादी भागवनदास पुत्र तपेसर यादव निवासी ग्राम गोसडी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि दिनांक 19.12.23 की शाम चार बजे राकेश यादव पुत्र सरजू नाथ निवासी उपरोक्त व मै नरवे मेला देखकर वापस आपने घर आ रहा था जैसे हि नरवे मौड पर R.K मेडिकल स्टोर के सामने पहुचे पहले से ही घात लगये वैठ मेरे ही गाँव के यशवन्त यादव पुत्र अरविन्द यादव, शैलेन्द्र यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासीगण ग्राम गोसडी थाना दीदारगंज आपने हाथ मे लिए लोहे की राड से मेरे भतीजा को जान से मारने की नियत से बुरी तरह से मारने लगे जिससे उसके सिर पर गम्भीर चोटे आई तथा मौके पर ही बेहोस हो गया कि उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 533/23 धारा 307/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण–* दिनांक 20.12.23 को उ0नि0 कमला सिंह यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. यशवन्त यादव पुत्र अरविन्द यादव ग्राम गोसड़ी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ 2. शैलेन्द्र यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासी गोसड़ी थाना दीदारगंज आजमगढ को समय 10.15 बजे गोसड़ी गेट थाना दीदारगंज से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 533/23 धारा 307/504/506 भादवि थाना बरदह, आजमगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. यशवन्त यादव पुत्र अरविन्द यादव ग्राम गोसड़ी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
2. शैलेन्द्र यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासी गोसड़ी थाना दीदारगंज आजमगढ
*बरामदगी का विवरणः-* घटना में प्रयुक्त दो लोहे की राड
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*
1. उ0नि0 कमला सिंह यादव मय हमराह थाना बरदह, आजमगढ़