नाबालिग से दुराचार मामले में सम्राट मेडिकल कॉलेज पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग

7 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। रामलीला टिल्ला में नाबालिग बच्ची से कथित दुराचार के मामले को लेकर छत्रपति शिवाजी सेना ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

संगठन ने मुजफ्फरनगर पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजकर सराहनीय कार्य किया है। साथ ही मामले में शामिल बताए जा रहे अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में सम्राट मेडिकल कॉलेज की कथित भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच में दोष सिद्ध होने पर सख्त कार्रवाई और बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठाई गई। संगठन ने पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!