बारिश की रात चोरों का धावा, किसान की सिंचाई मोटर उड़ा ले गए पुलिस पर उठे सवाल।

7 / 100 SEO Score

खेत और मुर्गी फार्म भी नहीं सुरक्षित पिन्डोरिया में मोटर चोरी से किसानों में उबाल।

मुर्गी फार्म से सिंचाई मोटर चोरी किसानों में आक्रोश एफआईआर व बरामदगी की मांग

संवाददाता आलापुर अम्बेडकरनगर।

अम्बेडकर नगर जनपद के कटका थाना क्षेत्र अंतर्गत पिन्डोरिया गांव में अज्ञात चोरों ने एक किसान के खेत में लगी सिंचाई मोटर पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद किसान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन से एफआईआर दर्ज कर चोरी गई मोटर की बरामदगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।आपको बता दें कि ग्राम पंचायत पिन्डोरिया निवासी सतेन्द्र पुत्र बलराम ने अपने खेत की सिंचाई के लिए लूबी कंपनी का डेढ़ हार्स पावर का मोटर सौर पैनल से जोड़कर स्थापित किया था। पीड़ित किसान का आरोप है कि 24 अगस्त 2026 की रात लगभग 1 बजे से 4 बजे के बीच तेज बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोर खेत में घुस गए और सिंचाई मोटर चोरी कर ले गए। सुबह जब वह अपने मुर्गी फार्म और खेत पर पहुंचे तो मोटर गायब मिला।पीड़ित किसान ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की लेकिन चोरी गई मोटर का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को भी दी गई, किंतु समाचार लिखे जाने तक चोरी गई मोटर बरामद नहीं हो सकी थी। पीड़ित किसान सतेन्द्र ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जिससे किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। मेहनत मजदूरी और खेती-किसानी से जीवन यापन करने वाले किसानों के साधनों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या 40017826035546 दर्ज कराते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने चोरी गई मोटर की बरामदगी तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने थाना अध्यक्ष को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई जब इस मामले के संबंध में थाना अध्यक्ष से फोन पर संपर्क किया गया तो थाना अध्यक्ष ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!