महिला आयोग की सदस्य ने सगड़ी तहसील पर की जनसुनवाई।

7 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा ब्यूरो चीफ आजमगढ़

महिलाओं से सम्बन्धित 19 मामलों को त्वरित निस्तारण के निर्देश।

कस्तूरबा विद्यालय का किया निरीक्षण और आधा दर्जन बच्चों का कराया अन्नप्राशन।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील पर महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई महिलाओं से सम्बन्धित 19 मामलों को त्वरित निस्तारण के निर्देश।
कस्तूरबा विद्यालय का किया निरीक्षण और आधा दर्जन बच्चों का कराया अन्नप्राशन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सगड़ी तहसील पर दिन 12 बजे महिला कल्याण विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ0 प्रियंका मौर्या द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजित किया गया
जिसमें उप जिलाधिकारी संजीव राय, उपजिलाधिकारी न्यायिक दिव्या सिकरवार, डिप्टी सीएमओ डॉ0 अलेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह सह जिला विद्यालय निरीक्षक, नायब तहसीलदार आदर्श सिंह व अखिलेश सिंह महिला कल्याण विभाग, आजमतगढ़, खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव, जीयनपुर कोतवाल संजय सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे सर्वप्रथम राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ0 प्रियंका मौर्या ने सगड़ी तहसील के बगल में बने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण करते हुए तहसील सभागार पहुंची जहां उप जिलाधिकारी दिव्या सिकरवार और तहसील के कर्मचारियों ने मोमेंटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जनसुनवाई में कुल 19 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ0 प्रियंका मौर्या ने सुनवाई करते हुए तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया शेष प्रार्थना पत्र हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया वहीं जनसुनवाई के दौरान एक ऐसा भी मामला आया जो सबको हैरान कर दिया जब एक नाबालिक लड़की अपनी मां के साथ डॉ प्रियंका मौर्या के सामने प्रार्थना पत्र लेकर प्रस्तुत हुई और अपनी बात रखी तो डॉ0 प्रियंका मौर्या सन्न रह गई और यह मामला दो धर्म के बीच प्रेम संबंध का सामने आया जिसको देखते हुए जीयनपुर कोतवाल को पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया जनसुनवाई के उपरांत डॉक्टर प्रियंका मौर्या तहसील परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा स्टाल का निरीक्षण करते हुए गर्भधात्री महिलाओं को पुष्टाहार व किट वितरण करती हुए आधा दर्जन बच्चों को अन्नप्राशन करवाया।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!