भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ इकाई द्वारा महा रुद्राभिषेक पूजन एवं महाप्रसाद भंडारे का आयोजन

7 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा ब्यूरो चीफ आजमगढ़

भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ द्वारा 25 अगस्त को महारुद्राभिषेक पूजन एवं महाप्रसाद भंडारे का आयोजन भाजपा कार्यालय आजमगढ़ मे श्रद्धा और धार्मिक वातावरण के बीच किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
महारुद्राभिषेक पूजन में आजमगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह यजमान के रूप में शामिल हुए। प्रख्यात विद्वान आचार्य सहजानंद पाण्डेय जी के मार्गदर्शन में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का महारुद्राभिषेक कराया गया। पूजन के दौरान भाजपा कार्यालय भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि भगवान शिव की आराधना भारतीय सनातन संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी भाईचारा और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि महाप्रसाद भंडारा सामाजिक समरसता का भी संदेश देता है, जिसमें सभी लोग एक साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं।महारुद्राभिषेक पूजन के बाद आयोजित महाप्रसाद भंडारे में श्रद्धालुओं एवं उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, मंत्रोच्चार और भक्ति भाव का माहौल बना रहा। आयोजन में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों ने सहयोग किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, डा0श्याम नारायण सिंह, वंदना सिंह,ऋषिकेश दुबे, विभा बरनवाल, विपिन राय,राकेश सिंह, सुरेंद्र राजभर,शोभित श्रीवास्तव, विवेक निषाद,जितेंद्र राय, सुजीत सिंह टीका, मृगांग शेखर सिंन्हा आदी भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!