तरौका गांव में महिला आयोग की सदस्य ने लगाई चौपाल।

7 / 100 SEO Score

महिलाओं को चौपाल लगाकर किया जागरूक दी जानकारी।

सत्य सवेरा संवाददाता सगड़ी आजमगढ़

सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास में महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या ने तरौका गांव में लगाई चौपाल महिलाओं को चौपाल लगाकर किया जागरूक दी जानकारी पात्रों का चयन कर लाभान्वित करने के लिए निर्देश।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिन में तीन बजे अजमतगढ़ खंड विकास के तरौका गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय पर महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या जिला महिला कल्याण अधिकारी सुबोध सिंह व अखिलेश सिंह खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा सहित दर्जनों स्थानीय अधिकारियों ने गांव की सैकड़ो महिलाओं की समस्याओं को सुना वहीं शासन द्वारा संचालित महिलाओं से संबंधित योजना के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी जिनमें कन्या सुमंग सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टाप सेंटर योजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी वहीं ठंड विकास अधिकारी के द्वारा कैंप लगाकर समूह के महिलाओं का चयन के साथ-साथ पेंशन के निस्तारण के लिए भी कार्य किया गया इस दौरान महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या ने महिलाओं को योजनाओं से आच्छादित करने के लिए निर्देशित किया इस दौरान मुख्य रूप से अजमतगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय यादव रामाश्रय राय ग्राम प्रधान सूरज कुमार सचिव गरिमा सिंह रविंद्र राय प्रधानाध्यापक जितेंद्र राय सहित गांव के सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!