200 रुपया के विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

8 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता पवई

पवई, आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में सोमवार की रात महज 200 रुपया के विवाद को लेकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, हमजापुर गांव निवासी शशिकला (29) पत्नी जयप्रकाश यादव का अपने पति से 200 रुपया को लेकर विवाद हुआ था। बताया गया कि जयप्रकाश का भाई स्टेपलाइजरबनवाकर लाया था, जिसको लेकर रुपये देने की बात पर पति-पत्नी में कहासुनी हुई। रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए।रात करीब 12 बजे परिवार का एक बच्चा दूध पीने के लिए उठा तो उसने शशिकला को गैलरी में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका देखा। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।मृतका के दो पुत्र हैं, जिनमें एक की उम्र करीब पांच वर्ष और दूसरे की उम्र एक वर्ष बताई गई है। मृतका के भाईऔर पिता उसके मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका का मायका सरपतहा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर धुधुरी गांव, जनपद जौनपुर में बताया गया है। मृतका के भाई विनोद यादव पुत्र बैजयंती ने थाने पहुंचकर पुलिस से जानकारी ली।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!