उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ग्राम पंचायत अधिकारी मे नीरज सरोज का चयन होने पर गांव मे खुशी का माहौल

7 / 100 SEO Score

संवाददाता बरदह आजमगढ़

ग्राम सभा सिसरेडी के नीरज सरोज का ग्राम पंचायत अधिकारी मे चयन होने से गांव मे खुशी का माहौल है !उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ग्राम पंचायत अधिकारी का विज्ञापन 2023 मे आई थी 2026 अगस्त मे आयोग फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया! नीरज सरोज कई सालो से इलाहाबाद रहकर तैयारी करते थे इनकी पढ़ाई लिखाई हिंदी मीडियम से हुई ! सफलता का श्रेय नीरज सरोज ने अपने भईया,भाभी माता-पिता और गुरुजन, दोस्तों को दिया उन्होंने कहा इन लोगों की बिना असम्भव था क्योंकि मेरे भईया भाभी ने मेरा हौसला कभी टूटने नहीं दिए !नीरज सरोज ने कहा की हमने बहुत संघर्ष किया अगर आप ईमानदारी से पढ़ाई करेंगे तो सफल जरूर होंगे क्योंकि कम्पटीशन बहुत ज्यादा है इस लिए आपको ज्यादा मेहनत करना पड़ेगा और मै तैयारी कर रहें अपने दोस्तों और नए बच्चो को यही कहूंगा की कभी हार नहीं मानना ! लालगंज क्षेत्रीय विधायक बेचई सरोज ने भी बधाई और शुभकामनायें दिए और महाप्रधान अरविन्द कुमार सरोज सहित राजनीति क्षेत्र के प्रधान नेताओं ने घर पहुंचकर शुभकामनायें दिए! इस मौके पर उनके पिता जी और भईया सहित पूरा परिवार मौजूद था! नीरज सरोज के बड़े भाई इंजिनियर दुर्गेश सरोज ने कहा अपने छोटे भाई पर मुझे भरोसा था की नीरज जरूर सफल होगा क्योंकि ये बहुत परिश्रमी है! इलाहाबाद मे तैयारी करते हुए त्योहारों पर घर पर जल्दी नहीं आता था क्योंकि सफलता परिश्रम के साथ साथ त्याग समर्पण भी मांगता है!

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!