अमेरिका में दो भारतीय महिलाओं की हत्या से सनसनी, इस मामले में US पुलिस की जांच अभी जारी है

7 / 100 SEO Score

अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो मलयाली महिलाओं की संदिग्ध हत्या का मामला सामने आया है. मृतकों की पहचान केरल के त्रिशूर की रहने वाली अंजना और तिरुवनंतपुरम की रहने वाली ऐन मैरी मैथ्यू के रूप में हुई है. इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर उनकी दोस्त अनिला को हिरासत में लिया है. अनिला केरल के कोट्टायम की रहने वाली बताई जा रही हैं. परिजनों का दावा है कि उन दोनों लड़कियों की हत्या उनकी दोस्त ने ही की है।

परिजनों को अंजना की मौत की जानकारी शनिवार 28 तारीख को मिली. रिश्तेदारों के मुताबिक, अंजना की मौत कथित तौर पर एक हिट एंड रन घटना में हुई, जबकि ऐन मैरी मैथ्यू अपने घर के कमरे में मृत पाई गईं. बताया जा रहा है कि ऐन मैरी के कमरे से एक चाकू भी बरामद किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. परिजनों के मुताबिक, अंजना, अनिला और ऐन मैरी मैथ्यू तीनों करीबी दोस्त थीं. हालांकि, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि तीनों के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ, जिसके बाद मामला हत्या तक पहुंच गया. स्थानीय काउंसलर थ्रेसिया ने बताया कि परिवार को घटना की जानकारी दो दिन पहले मिली थी. परिवार अभी तक हत्या की वजह से अनजान है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!