*सहारनपुर*- शासन के निर्देशों के अनुपालन में आज सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) अभिषेक सिंह ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान सहारनपुर परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को डीआईजी ने गंभीरतापूर्वक सुना।
जनसुनवाई में आई शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण के लिए डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर शिकायत को पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ लिया जाए, ताकि उसका समाधान समयबद्ध तरीके से हो सके और आम जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास मजबूत हो।
डीआईजी अभिषेक सिंह ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं को उनके मामलों में हो रही कार्रवाई की प्रगति से नियमित रूप से अपडेट रखा जाए, जिससे प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनी रहे।